"अधूरा इश्क़ बनारस"



"वो एक शहर जो बाकी शहरों से अलग था...जिसकी शाम और सुबह में शमशान की राख़ से लेकर,महादेव के भभूत की महक थी...जहाँ गंगा किनारें संन्यासी और युवा जोड़ें टहलते दिख जाते...सब कुछ वहाँ पुरा था...बनारस शहेर था वो...सबको अपना लेता था वो शहर...
पर...ना जाने क्यों बनारस उसेअपना नही पाया कभी...उस पूरे शहर से अधूरी लौटी थी वो..।।
उन दिनों अधूरेपन का जो सिलसिला शुरू हुवा वो कभी खत्म नही हुआ।।
औरो की तरह उसे भी बनारस का हर रूप भाता था,उन्ही में से एक था गंगा आरती...और....इतनी आसान -सी ख़्वाहिश अधूरी रही....उस दिन आरती अधूरी छोड़ कर जाना पड़ा क्योंकि तब 8बजे से एक मिनट भी ज़्यादा बाहर रहने की इजाज़त नही मिल पाई थी....।
कुछ इस तरह से अधूरा रहा ये हिस्सा बनारस का।।
बनारस की बात हो और BHU का जिक्र ना हो तो हर कहानी अधूरी लगती है....।
पर इधर BHU भी उसके हिस्से का अधूरा निकला.... और उस bhu के साथ जुड़े हर छोटे-बड़े सपने अधूरे निकले...वो कॉलेज का वक़्त जो उसका था,जिसे अभी तो उसने जीना शुरू किया था...mbbs की दौड़ से थक के,वो कॉलेज एक सुखद छावँ की तरह था...पर इतनी जल्दी छाँव लिखी कहाँ थी उसके हिस्से में...एक साल के साथ के बाद बनारस ने पुरी तरह से छोड़ दिया उसे....और वो भी तन-मन दोनों से अधूरा करके..।।

मन आज भी बनारस के अस्सी घाट और bhu की शामों में अटका है कहीं उसका....।
 इन सबके पीछे हज़ार वजहें थी जिनसे उस वक़्त मुँह नही मोड़ा जा सकता था..।

पर दिल को देखिए इसे शिकायतें हज़ार हो सकती हैं बनारस से,पर नफ़रत आज भी नही हो पायी.... बहुतेरे चीजें पसंद नही है उसे पर ना जाने क्यों बनारस आज भी पसंद है...बनारस से मिलते ही उसे सारे दर्द याद आजाते हैं,पर फिर भी नफरत नही होपायी...।जब भी मौका मिलता है मिल आती है वो बनारस से...इक तरफ़ा इश्क़ सा रिश्ता हो जैसे...दूसरी तरफ से जैसे कोई उम्मीद ना हो अपनाये जाने का...फिर भी वो मिलना नही छोड़ती ।
पर महान ना बन जाये वो इसलिए शिकायतों की संदूक हर बार साथ ले जाती है वो...।।
शिकायतों ने ही तो उन दोनों के बीच रिश्ता कायम रखा है...।
इस तरह से अपने हिस्से का रिश्ता वो निभा आती हैं।।
दर्द का रिश्ता हो और फिर भी भाए तो शायद इसे ही "इश्क़" कहते हैं..😊

#शहेर_बनारस #अधूरा_इश्क़_बनारस💗#थोड़ा_थोड़ा_ज़हर_बनारस😉

#preeति


You can also read my poetry on my Facebook wall- https://www.facebook.com/unheardPreeti/
I'm on Instagram as @unheardpreeti



Pic credit - google source

Comments

Popular posts from this blog

जाने वाले....❤️

इरफ़ान का आख़िरी ख़त...!!

"जिंदगी_दो_पल_की"