Posts

Showing posts from May, 2018

"इश्क़ इत्र"

ख़्वाहिशों का अजब सा शोर है एक रूठता है,इक मनाता है इश्क में हर शख़्श, अपना ज़ोर आजमाता हैं।। दिल चीज ही ऐसी है इक का टुटता है, तो एक का जुड़ता हैं कोई हँसता ही जाता है, कोई रोता ही रहता है इश्क है ये इश्क में हर रंग आजाता है।। छोड़ कोई जाता है कोई ताउम्र साथ निभाता है इंतजार में कोई रहता है कोई इकरार कर जाता है इश्क दरिया हैं सबको बहा कर लेजाता है।। जली पड़ी है दुनियां इश्क के आग में हर आशिक यहाँ मदहोश नजऱ आता है इश्क इत्र है,हर ओर फैल जाता है। इश्क इत्र है, हर ओर फैल जाता है ।। #Preeति You can also read my poetry on my Facebook wall- https://www.facebook.com/unheardPreeti/ I'm on Instagram as @unheardpreeti

"द्वन्द"

Image
कितना किसका किस्सा कौन किसका हिस्सा रात की चाँदनी के खूंटे पर टंगे ना जाने कितने ऐसे सवाल...।। जवाब ढूंढ़ता इंसान या ख़ुद सवालों-सा इंसान वो खूंटी वहीं सवाल लिए बोझ सी रही सीने पर रात के सुलझ जाए तो ख्वाब हो उलझ जाए तो हक़ीक़त चंद फासलों पर खड़ी रात और दिन की ज़िंदगी कोई दिन में रात -सा कोई रात में दिन सा कौन कितना है 'अंदर' कौन कितना है 'बाहर' रात की खूँटी पर टंगे ना जाने कितने ऐसे सवाल.....।। #Preeति You can also read my poetry on my Facebook wall- https://www.facebook.com/unheardPreeti/ I'm on Instagram as @unheardpreeti